{"_id":"6a0df3f3491e984af80ec2fa","slug":"resolving-electricity-complaints-got-stuck-in-a-broken-staircase-hardoi-news-c-213-1-hra1021-150113-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टूटी सीढ़ी में अटक गया बिजली शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टूटी सीढ़ी में अटक गया बिजली शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
हरदोई। शहर के विद्युत उपकेंद्र आशानगर में बिजली कर्मियोंं के पास सीढ़ी नहीं हैं। इससे दो दिन से उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की बिजली शिकायतों को निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इससे उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हैं।
शहर के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 12 से 14 संविदा कर्मी तैनात हैं। जो लोकल फॉल्ट के अलावा उपभोक्ताओं की बिजली समस्या का निदान करते हैं। इसके लिए संविदा कर्मियों को निगम की ओर से सुरक्षा किट व उपकरण उपलब्ध कराएं जाते हैं मगर विद्युत उपकेंद्र आशानगर में बिजली पोल पर चढ़ने में प्रयोग की जाने वाली सीढ़ी दो दिन से टूटी पड़ी है। सीढ़ी न होने से उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
आशानगर निवासी राम प्रकाश ने बताया कि उनकी विद्युत पोल से लाइन खराब है जिसकी शिकायत उपकेंद्र पर दर्ज कराई थी मगर अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। वहीं आशानगर के मुकुल ने बताया कि उनकी मंगलवार रात केबल खराब होने से पूरी गली की आपूर्ति बंद हो गई थी। इसकी शिकायत बुधवार सुबह नौ बजे विद्युत उपकेंद्र पर की गई थी मगर वहां पर बताया गया कि सीढ़ी बनने गई है जब सीढ़ी आएगी तभी लाइन सही हो पाएगी। इससे उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हैं। अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सीढ़ी ठीक कराई जा रही है। एसडीओ कोयल बाग कुलदीप शिवहरे ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। उपकेंद्र से जानकारी की जाएगी।