{"_id":"8db3ab177da26cdebeb26502a9267152","slug":"resolved-to-utilize-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल का सदुपयोग करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल का सदुपयोग करने का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 29 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर परिजनों
विज्ञापन
ने गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं पंडित श्रीराम शर्मा के प्रयाण दिवस पर
पांच कुंडीय यज्ञ करने के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए और जल के सदुपयोग
करने का संकल्प लिया।
परिवार के वरिष्ठ ट्रस्टी आरवी शर्मा ने कहा कि गायत्री परिवार के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही के दिन गुरुदेव ब्रह्मलीन हो गए थे। कहा कि उनके संदेश आज भी लोगों को अच्छा जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि आज से हम संकल्प लें कि जल का दुरुपयोग न कर सदुपयोग करेंगे, पालीथिन का उपयोग नहीं करेंगे और पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित करने का प्रयत्न करेंगे। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, नत्थू लाल, गौरव सिंह भदौरिया, करुणा शंकर मिश्रा, एसपी मिश्रा, अलका शर्मा और उर्मिला मिश्रा आदि मौजूद थे।