फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Reservation Bill will not come Halla Bol

‘आरक्षण बिल न आया तो करेंगे हल्ला बोल’

Sun, 20 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Reservation Bill will not come Halla Bol

पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के विरोध में रविवार

विज्ञापन
को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में गांधी भवन में हुए महासम्मेलन में आरक्षण संवैधानिक संशोधन बिल को लोस में पास कराने व प्रदेश सरकार द्वारा दलित उत्पीड़न पर रोक लगाने की बात कहते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।

समिति संयोजक ने पदोन्नति में संवैधानिक बिल पास न होने पर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल की चेतावनी दी। मुख्य अतिथि समिति संयोजक अवधेश वर्मा ने समाज के महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि कर्मियों को एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी संवैधानिक लड़ाई को और तेज करना होगा।

कहा कि यदि इसी तरह से एकजुट रहे, तो मोदी सरकार को बिल पास करना होगा। डा. राम शब्द जैसवार ने कहा कि आरक्षित सीट को जीतकर आने वाले सांसदों व विधायकों का दायित्व है कि वह सरकार की आरक्षण विरोधी नीति का विरोध करें। इंजीनियर आरपी के न ने कहा कि सभी अनुसूचित जाति व जनजाति के कार्मिकों को किसी भी सामान्य सेवा संगठन में सदस्य नहीं रहना चाहिए।

किसी भी विभाग में जितने भी कार्मिक हों वह अपना अलग संगठन बना लें। जिलाध्यक्ष राजकुमार कपिल ने कहा कि लोस में आरक्षण संबंधी संवैधानिक बिल विशेष सत्र बुलाकर पास किया जाए और पदोन्नत में आरक्षण संबंधी बिल को नौंवीं सूची में डाला जाए।

सपा के 57 दलित विधायकों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने को जन जागरण अभियान चलाया जाए। महासम्मेलन में अनिल कुमार, राम बरन, अंजनी कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अजातशत्रु, एसपी वर्मा, अशोक कुमार, कीर्ति कुमार, मूलचंद्र, एसपी कुरील, तारकचंद्र व रमेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed