फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Resented the beating of the businessman

विधान परिषद की समिति में गूंजा व्यापारी की पिटाई का मामला

Fri, 13 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Resented the beating of the businessman
फोटो- 01- कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति डॉ. ? - फोटो : HARDOI
विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने जनपद के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बीती आठ मार्च को पाली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक व्यापारी की पिटाई पर समिति के सभापति ने नाराजगी जताई और पीटने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए।
विधान परिषद के संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति डॉ. राजपाल कश्यप शुक्रवार को समिति के सदस्यों दिलीप यादव उर्फ कल्लू यादव, प्रदीप जाटव और शशांक यादव के साथ लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर में लगभग साढ़े 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित खरे और एसपी अमित कुमार की मौजूदगी में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि जाति, धर्म के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान ही पाली कस्बे का निवासी दुकानदार विकास कश्यप भी कलक्ट्रेट सभागार पहुंच गया। उसने समिति के सभापति डॉ. राजपाल कश्यप से बताया कि आठ मार्च को अतिक्रमण हटाने के लिए आई पुलिस के दो सिपाहियों ने उससे मारपीट की।
विकास ने कहा कि उसने सिर्फ होली तक की मोहलत अतिक्रमण हटाने के लिए मांगी थी, लेकिन उस पर लाठियां बरसा दी गईं। बाद में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

इस प्रकरण पर डॉ. राजपाल कश्यप ने नाराजगी जताई तो अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। डॉ. राजपाल कश्यप का कहना था कि अतिक्रमण हटाने के निर्देश थे किसी को पीटने के नहीं। उन्होंने एसपी से दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed