फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Republic Day,hardoi,march,DM,hardoi news

उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Wed, 27 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Republic Day,hardoi,march,DM,hardoi news
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड का निरीक्षण करते डीएम अविनाश कुमार साथ में एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : HARDOI
हरदोई। गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम मनाया गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अविनाश कुमार ने ध्वजारोहण किया। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन मैदान में हुआ। यहां भी डीएम अविनाश कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। पुलिस ने परेड के जरिये ताकत दिखाई। डीएम और एसपी ने गणतंत्र की शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम संजय कुमार सिंह और नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव भी मौजूद रहे। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीएम के आशुलिपिक राकेश कुमार मिश्रा, ओएसडी हरि सिंह, आवास लिपिक मनोज पांडेय, अमित कुमार, कलक्ट्रेट के अनूप सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अनुज कुमार, रईस अहमद, सज्जाद हुसैन, उमेश वाजपेयी, गौरव पटेल, मुकुंद प्रताप सिंह, अंबुज वर्मा और पंकज को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट में स्वच्छताकर्मी कल्लो को सम्मानित किया गया। जिला कारागार में भी आयोजन हुए। एडीएम संजय सिंह ने जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार और जेल वार्डर इरफान अहमद को महानिदेशक कारागार प्रशासन की ओर से भेजा गया प्रशंसा चिह्न सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed