फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Reprimanded for getting outside on the medicine counter

दवा काउंटर पर बाहरी मिलने पर फटकारा

Thu, 17 Feb 2022 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded for getting outside on the medicine counter
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने महिला अस्पताल व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के दवा वितरण काउंटर पर बाहरी दवाएं बांटते मिले। जिस पर उन्होंने बाहरी लोगों कक्ष से बाहर कर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने दवा काउंटरों पर फार्मासिस्टों को दवाएं बांटने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद भी जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं कम नहीं हो रहीं हैै।
विज्ञापन

आए दिन खामियां मिलने के बाद जिम्मेदार अंजान बने हैं, जिसके चलते अस्पताल में इलाज का सपना लेकर आने वाले लोगों को इलाज की जगह मायूसी मिलती है। इन्हीं अव्यवस्थाओं की खबरें आम होने पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य पहले महिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर उन्होंने प्रसव के बाद हो रहीं मौतों की जांच की। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। जहां पर सफाई व्यवस्था आदि दुरुस्त करने के निदेश दिए।
इसके साथ लेबर रूम, ओपीडी आदि की व्यवस्थाएं देखीं। वहां से निकलने के बाद वह जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर पहुंची। जहां दवा काउंटरों पर बाहरी युवक दवाएं बांटते मिलेे।
प्राचार्य ने युवकों को कक्ष से बाहर निकाल दिया। दवा काउंटरों पर सिर्फ फार्मासिस्टों को दवाएं बांटने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने जिला अस्पपाल में संचालित ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता परखी।

उन्होंने ब्लड बैंक प्रभारी को मौके पर बुलाकर ग्रुप बार ब्लड की यूनिटों की संख्या आदि के बारे मेें जानकारी ली। जरूरतमंदों को मांग पर ब्लड देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed