{"_id":"fec3b1eb6af2208a59e7f954f8678de4","slug":"representatives-on-charges-of-embezzlement-of-public-funds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधि पर सरकारी धन के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधि पर सरकारी धन के गबन का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान प्रतिनिधि द्वारा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर
विज्ञापन
धनराशि हड़पने का आरोप लगा गुरुवार को भाकियू राष्ट्रवादी ने धरना दिया। इस
दौरान कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने डीएम को पत्र दे जांच
कराने की मांग की।
कोथावां के जरौआ निवासी लल्लू सिंह ने डीएम को शपथ पत्र देते हुए गांव में विकास कार्यों को आई धनराशि में गबन की शिकायत की। बताया कि प्रधान के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उनके प्रतिनिधि ने वर्ष 07-08 से वर्ष 13-14 के बीच में राज्य वित्त, दशम वित्त एवं 13 वें वित्त आयोग तथा मनरेगा से मिली धनराशि को फर्जी अंगूठा लगवाकर निकाल लिया।
निकाली गई राशि की वर्षवार जांच अधिकारी नामित कर कराई जाए। आरोप है कि आवास प्राप्त लाभार्थी से जबरन पैसा वसूल लिया। ग्राम सचिव से मिलकर किसी अन्य के बीपीएल क्रमांक से दूसरे को आवास दिला दिया। कहा कि कार्रवाई न होने तक धरना प्रदर्शन करेंगे।