फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on those who created political ruckus on the death of Yadunandan

Hardoi News: यदुनंदन की मौत पर सियासी हंगामा करने वालों पर रिपोर्ट

Sun, 19 May 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Report on those who created political ruckus on the death of Yadunandan
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर गांव में मतदान के बाद मारपीट में बसपा के बूथ एजेंट की मौत का मामला शांत नहीं हो रहा है। इसके साथ ही 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। सभी लोगों पर बलवा, धारा 144 का उल्लंघन करने, हंगामा करने आदि की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। घटना में आरोपी सुपिन शुक्ला और गिरिजा शंकर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गनीपुर गांव में मतदान के बाद गांव निवासी सुपिन शुक्ला उर्फ सुमित और गांव के ही यदुनंदन के बीच विवाद हो गया था। उक्त घटना में यदुनंदन की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि सुपिन भी गोली लगने से घायल हो गया था। सुपिन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। मामले में यदुनंदन की पत्नी रंजना की तहरीर पर पुलिस ने सुपिन समेत कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। सुपिन को भी शनिवार को जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में शुक्रवार को यदुनंदन का शांति हवन था। इसमें शामिल होने के लिए अलग-अलग संगठनों ने भीड़ एकत्र कर गनीपुर जाने की कोशिश की थी। पूरे मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया था।
विज्ञापन

देर रात इस मामले में उपनिरीक्षक निशेंदु तिवारी की तहरीर पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा, मिशन कांशीराम के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुबोध गौतम, भीम आर्मी चीफ सतपाल तंवर, बहुजन अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरुण, आजाद भीम आर्मी के अजीत सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 59 वाहनों के पंजीकरण नंबर के आधार पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। इन लोगों पर 15 मई को भी अराजकता करने का आरोप है। पुलिस ने पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कराई है। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि सुपिन शुक्ला और गिरिजाशंकर को यदुनंदन की हत्या के आरोप में में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






लामबंद होते जा रहे ब्राह्मण संगठन
गनीपुर में हुई घटना में पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप तेजी से लग रहे हैं। दरअसल इस घटना में दूसरे पक्ष से सुपिन शुक्ला भी गोली लगने से घायल हुआ है। घटना के बाद से ही वह जिला अस्पताल में पुलिस की अभिरक्षा में उपचार करा रहा था। उसे जेल भेज दिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में सुपिन की तहरीर पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इसको लेकर शनिवार को सवर्ण चेतना छात्र संघ के जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्रा, विजय पांडेय एडवोकेट, शिवमोहन शुक्ला, सुबोध मिश्रा आदि ने डीजीपी को संबोधित ज्ञापन एसपी को सौंपा। इसमें सुपिन शुक्ला की तहरीर पर कार्रवाई किए जाने और मानवाधिकारों का उल्लंघन करने पर बिलग्राम कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed