फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on stepfather and uncle for forcing them to commit suicide

Hardoi News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने में सौतेले पिता और ताऊ पर रिपोर्ट

Wed, 01 May 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Report on stepfather and uncle for forcing them to commit suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। पाली थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव के पास गर्रा नदी में मिले युवती के शव की शिनाख्त होने के बाद अब पुलिस ने उसके पिता और ताऊ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

रविवार को मेहंदीपुर गांव के पास गर्रा नदी में युवती का शव मिला था। सोमवार को शव की शिनाख्त हो गई थी। युवती के सौतेले पिता बादशाह कुशवाहा ने युवती के फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात कही थी। यह भी बताया था कि शव फंदे से उतारकर नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले की गहराई से जांचकी तो पता चला कि बादशाह की दो पत्नियों की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। इसके बाद उसने फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ के एक गांव निवासी विवाहिता से शादी कर ली थी। विवाहिता की दो बेटियां थीं। पूरा परिवार बादशाह के साथ रहने लगा था। मृतका को बीती 25 अप्रैल को बादशाह ने एक युवक के साथ फोन पर बात करते पकड़ लिया था। इसके बाद उसके पास से पांच मोबाइल भी मिले थे। इसको लेकर बादशाह और उसके भाई बलराम ने युवती की पिटाई कर दी थी। इसी से आहत होकर युवती ने गर्रा नदी में कूदकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed