{"_id":"668edb656b6d8823c306f014","slug":"report-on-six-in-case-of-teenagers-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116821-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोर की मौत के मामले में छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोर की मौत के मामले में छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी किशोर को पीटकर जहर खिलाए जाने और बाद में उसकी मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किशोर के पिता की तहरीर पर फर्रुखाबाद निवासी चार लोगों समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला मलकंठ निवासी एक किशोर की तीन जुलाई को मौत हो गई थी। पिता ने मोहल्ले के ही दो लोगों और चार रिश्तेदारों पर किशोर को पीटकर जहर खिला देने से मौत होने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था।
बुधवार को उक्त मामले में किशोर के पिता की तहरीर पर मोहल्ला मलकंठ निवासी नरेश और अनूप व फर्रुखाबाद निवासी रामजी, श्यामजी, आर्यन और हर्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर के मुताबिक किशोर 29 जून को बाल कटवाने के लिए घर से बाजार गया था। रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़ लिया था और जबरन पिटाई करते हुए घर ले गए थे। इसी दौरान जहर भी खिला दिया गया था। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
तहरीर में पिता ने भले ही बाल कटाने के लिए जाने के दौरान घटना होने का उल्लेख किया हो, लेकिन मृतक की नजदीकियां मोहल्ले की ही एक किशोरी से होने की बात भी पुलिस जांच में सामने आई है। किशोरी से नजदीकियाें के कारण उसके परिजन किशोर से रंजिश मान रहे थे और इसी के चलते घटना हुई। किशोर ने मौत से पहले वीडियो बनाकर इसकी जानकारी भी दी थी।