फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on four for trying to convert

Hardoi News: धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश में चार पर रिपोर्ट

Thu, 10 Oct 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Report on four for trying to convert
बिलग्राम। बिना अनुमति के ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने और धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कबीरनपुरवा मजरा भोगैतापुर निवासी चंद्रशेखर के मकान में कथित तौर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। बुधवार को हुई प्रार्थना सभा में 70-80 लोग मौजूद थे। यहां झालापुरवा निवासी विमलेश, फरीदापुर निवासी विजय और शंकरबक्शपुरवा निवासी संतराम उर्फ गुड्डू भी मौजूद थे।
विज्ञापन

यह लोग ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर हिंदू धर्म विरोधी बातें कर रहे थे। यह भी पता चला कि यह लोग कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि बिलग्राम के मोहल्ला मलकंठ निवासी अजय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपियों काे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed