{"_id":"6557b1a86830ad9a2a0ddd59","slug":"report-on-former-branch-postmaster-in-embezzlement-of-rs-556-lakh-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6621-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 5.56 लाख के गबन में पूर्व शाखा डाकपाल पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 5.56 लाख के गबन में पूर्व शाखा डाकपाल पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। 20 लोगों के खाता खोलकर करीब 5.56 लाख रुपये हड़पने के मामले में पूर्व डाकपाल के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। केंद्रीय उपमंडल डाकघर के निरीक्षक ने बेनीगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोथावां शाखा डाकघर के डाकपाल रहे कोथावां निवासी लक्ष्मी नारायण शुक्ल के विरुद्ध केंद्रीय उपमंडल हरदोई डाकघर के निरीक्षक अभिनव गुप्ता ने रिपोर्ट कराई है। बताया गया कि कोथावां शाखा डाकघर के डाकपाल रहते हुए लक्ष्मी नारायण पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र के 20 लोगों के डाकघर में खाता खोले थे। इन लोगों ने अपनी रकम जमा किए जाने के लिए दी थी। इसे लक्ष्मी नारायण ने डाकघर के खाता में जमा न कर स्वयं हड़प ली थी।
निरीक्षक अभिनव गुप्ता ने कहा है कि शाखा डाकपाल ने 5 लाख 56 हजार 40 रुपये का गबन किया है। विभागीय जांच में इसकी पुष्टि के बाद लक्ष्मी नारायण को कार्य से प्रथक किया जा चुका है। बेनीगंज कोतवाल उमाशंकर दीपक ने बताया कि पूर्व शाखा डाकपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।