फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on five in taking a middle-aged man hostage and putting him in the field

Hardoi News: अधेड़ को बंधक बनाकर खेत में डालने में पांच पर रिपोर्ट

Fri, 31 Mar 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Report on five in taking a middle-aged man hostage and putting him in the field
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र खरगपुर गांव निवासी कौशलेंद्र (50) ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 26 मार्च की शाम वह खेतों पर टहलने के लिए गया था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के पांच लोग हथियारों से लैस होकर उसके पास आए और उसे मारपीट कर बेहोशी हालत में उसके चाचा सुभाष चंद्र तिवारी के खेत में रस्सी से बांधकर डाल दिया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से फरियाद की। एसपी के आदेश पर गांव के प्रधान पति जोगेंद्र सिंह, आदेश व तीन अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed