फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on BJP leader for uprooting interlocking of council school, headmaster suspended

Hardoi News: परिषदीय विद्यालय की इंटरलॉकिंग उखड़वाने में भाजपा नेता पर रिपोर्ट, प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 02 Jul 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report on BJP leader for uprooting interlocking of council school, headmaster suspended
पिहानी। नगर के छिपी टोला प्राथमिक विद्यालय के परिसर से इंटरलॉकिंग उखड़वाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। प्राथमिक जांच के बाद भाजयुमो के नगर अध्यक्ष और सभासद के कथित प्रतिनिधि के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही दो दिन से निरीक्षण में गैर हाजिर मिलने समेत कई अन्य मामलों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय छिपी टोला में इंटरलॉकिंग थी। कुछ दिन पहले यह इंटरलॉकिंग उखड़वा दी गई। इंटरलॉकिंग उखाड़े जाने की शिकायत पूर्व सभासद संजीव शर्मा ने उच्चाधिकारियों ने दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया था कि उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग ब्रिक्स को सभासद के कथित प्रतिनिधि ने गायब भी कर दिया। इसकी जांच डीएम ने बीएसए के जरिए खंड शिक्षा अधिकारी और अधिशसाी अधिकारी से कराई। जांच में पता चला कि खुद को सभासद रेखा गुप्ता का प्रतिनिधि बताने वाले अरुण गुप्ता ने इंटरलॉकिंग उखड़वाई है। उखड़वाई गईं ईंटों को हरिकिशोर को दे दिया। हरि किशोर ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

पूरे मामले को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर अरुण गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक राजीव कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। राजीव त्रिपाठी पर मंगलवार और बुधवार को विद्यालय में निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने का आरोप है। साथ ही इंटरलॉकिंग उखाड़े जानेके मामले में भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बीएसए ने बताया कि राजीव त्रिपाठी पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के आरोपी अरुण गुप्ता भाजयुमो के नगर अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि कि नई इंटरलॉकिंग लगवाने के लिए नगर पालिका में प्रार्थना पत्र दिया था। अधिशासी अधिकारी ने एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। अरुण गुप्ता ने दावा किया कि पुरानी ईंट प्रबंध समिति, प्रधानाध्यापक और वार्ड सभासद की सहमति से उखाड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed