{"_id":"64a8627bb27a842262002d94","slug":"report-of-kidnapping-and-murder-against-three-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-334-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
संडीला। सराय मारूफपुर निवासी युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। युवक का शव कन्नौज के जलालाबाद रेलवे लाइन के पास 10 दिन पूर्व मिला था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय मरूफपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून की सुबह पुत्र शुभम लखनऊ हरदोई रोड स्थित सीमेंट मौरंग की अपनी दुकान पर गया था। सुबह 9 बजे छोटा पुत्र बाबी खाना लेकर गया तो शुभम दुकान पर नहीं मिला था न ही उससे फोन से संपर्क हो पा रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नही चल सका। शाम को कन्नौज जलालाबाद रेलवे लाइन पर शुभम का शव मिला था। गांव के ही जसकरन लाल चिरंजीव लाल ने दो लोगो को शुभम को बाइक से ले जाते हुए देखा था। सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। शुभम का लेनदेन गांव के ही पास स्थित एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मनीष,अब्दुल समद व फैजान से चलता था ।इन्हीं लोगों ने हत्या कर दी। कोतवाल नित्यानन्द सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (संवाद)