{"_id":"6480d08bd10c1e6de30b7044","slug":"report-of-assault-on-five-including-bjp-mandal-vice-president-hardoi-news-c-12-1-275094-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत पांच पर मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत पांच पर मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन
सांडी। बांस-बल्ली का किराया मांगने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने पिता समेत पांच साथियों के साथ मिलकर गांव के ही पांच लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें पांचों लोग घायल हो गए। वहीं घायल पक्ष ने भाजपा नेता और उनके पिता समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता की तहरीर पर मारपीट में घायल हुए पांच लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सांडी थाना क्षेत्र के जटपुरा निवासी धीरज राठौर गांव में बांस-बल्ली का कारोबार करते हैं। बताया गया है 15 दिन पहले गांव के ही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप के पिता तेजपाल किराये पर बांस-बल्ली ला गए थे। उसी का किराया मंगलवार को धीरज ने तेजपाल से मांगा था। इस पर तेजपाल खफा हो गए और अपने पुत्र कुलदीप, सत्येंद्र, अनुज, रामसिंह के साथ मिलकर धीरज राठौर पर हमला बोल दिया। इस पर बचाने पहुंचे धीरज के पिता प्रभु दयाल, जेजे राम, भाई राघवेंद्र, रामखेलावन को पीट दिया। पांचों घायलों का मंगलवार को ही मेडिकल कॉलेज लाया गया था।
धीरज की तहरीर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप, तेजपाल, सत्येंद्र, अनुज कुमार, रामसिंह के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता तेजपाल की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष से घायल हुए धीरज समेत पांच लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल हाकिम सिंह ने बताया जांच की जा रही है।