{"_id":"61817a93453779080d483d77","slug":"report-nagainst-93-people-hardoi-news-knp661966714","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत 43 नामजद,50 अज्ञात पर रिपोर्ट-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत 43 नामजद,50 अज्ञात पर रिपोर्ट-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में सोमवार शाम मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मारपीट में तीन लोग घायल हुए थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्रधान समेत 42 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली में पुराना बरगद का पेड़ है। जिसके नीचे दयालू बाबा का स्थान है। ग्राम प्रधान रामसखी ने ग्रामीणों की सहमति पर मूर्ति स्थापना कराने की बात कही थी। सोमवार शाम चबूतरा बनाया गया था। इसके ठीक बगल में आंबेडकर प्रतिमा है। प्रधान के मुताबिक गांव निवासी प्रभुदयाल चबूतरे पर भी हक जता रहा था।
इसके कारण उसने प्रतिमा स्थापित करने का विरोध किया। जिससे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ था। इसमें प्रधान रामसखी समेत तीन लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा घायलों को सीएचसी भिजवाया था। मंगलवार को पुलिस ने प्रधान रामसखी के तहरीर पर रामपाल समेत 31 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर प्रधान समेत 11 नामजद 50 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया। एसओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।