फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report in rape case

युवती के साथ दुष्कर्म व उसे ब्लैक मेल करने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 21 Mar 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
report in rape case
शाहाबाद (हरदोई)। कस्बा निवासी युवती ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष व उसके दो साथियों पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती ने बताया कि उसके चाचा की संजय नाम के एक व्यक्ति से दोस्ती थी। आरोपी खुद को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का नगर अध्यक्ष बताता था। वह भी उसे जानती थी। 20 जनवरी को वह घर से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में बाइक से जा रहे संजय ने उसे रोक लिया और कोचिंग छोड़ने की बात कह बाइक पर बैठा लिया। संजय उसे घर ले गया, वहां चंदन व पवन नाम के दो युवक पहले से मौजूद थे। आरोप लगाया कि दरवाजा बंद कर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय ने उसके फोटो खींच लिए और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपियों ने कई बार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। काफी परेशान होने पर एक मार्च को उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसका पता चलने पर संजय ने उसकी फोटो चस्पा कर विवाह संबंधी फर्जी स्टांप पेपर बनवा लिया। आरोपी ने उससे दस लाख रुपये की मांग भी की। कोतवाल महेश चंद्र पांडे ने बताया आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश करने के साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed