{"_id":"646d139d4b460eb1c302aa84","slug":"report-filed-against-the-electricity-workers-in-the-police-station-hardoi-news-c-12-1-knp1024-250757-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली कर्मचारियों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली कर्मचारियों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 24 May 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 24 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाने में बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में एक पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला करीब दो साल पहले का है।
थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी राजाराम ने तहरीर देकर कहा है कि वह गरीब व्यक्ति है। मजदूरी करके अपने परिवार की परवरिश करता है। मजदूरी करके उसने 65000 रुपये एकत्रित कर उससे एक भैंस खरीदी थी। 31 जुलाई 2021 को को भैंस चराने के लिए जा रहा था। वही गांव के पास में बिजली के खंभे में अचानक करंट लगने से भैंस की मौत हो गई थी।
इस पर कोतवाली में फौरी सूचना दर्ज कराई गई थी। भैंस के मर जाने पर प्रार्थी का काफी नुकसान हुआ। इस कारण बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोनार थाने में 22 मई को उच्चाधिकारियों के आदेश पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है