फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report against three people in young man murder case

युवक की हत्या में तीन पर हत्या की रिपोर्ट

Wed, 13 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
report against three people in young man murder case
फोटो-17- अतुल वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के कुल्हौरा गांव निवासी युवक का शव मंगलवार तड़के घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मां ने एक दिन पहले हुए विवाद में परिवार के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर ताऊ, चचेरे भाई और बहन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुल्हौरा मजरा वाजिदनगर निवासी अतुल (24) पुत्र स्व. सेवाराम ट्यूटर था। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने भी जाता था। मां शरबती और बहन मनीषा के मुताबिक वह दोनों धान की फसल बचाने के लिए घर के बाहर सो रही थीं, जबकि बेटा अतुल अंदर कमरे में सोया था। मंगलवार तड़के चार बजे जब शरबती चाय बनाने के लिए घर के अंदर गई तो अतुल चारपाई पर मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन

मां शरबती ने बताया कि सोमवार शाम अतुल का रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर ताऊ बरातीलाल के पुत्र धर्मेंद्र से विवाद हो गया था। इसी को लेकर मारपीट भी हुई थी। आरोप लगाया कि ताऊ बरातीलाल, उसके बेटे धर्मेंद्र व पुत्री नीलमसुधा ने घर में घुसकर पीट-पीटकर अतुल की हत्या कर दी। एसओ सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि युवक के सोमवार शाम नशे में भी होने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी युवकों के आने जाने को लेकर थी तकरार
पिहानी। अतुल व उसके ताऊ के परिवार के बीच काफी दिन से विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार उनके मकान का मुख्य दरवाजा एक ही है, जबकि मकान अलग-अलग हैं। ताऊ के बेटे धर्मेंद्र के दोस्त अक्सर उससे मिलने आते रहते थे। घर में बाहरी युवकों के आने पर जाने पर अतुल की मां शरबती व बहन मनीषा कई बार ऐतराज कर चुकी थीं, जिसको लेकर दोनों परिवारों पूर्व में भी विवाद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed