फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report against manager for running school without recognition

Hardoi News: बिना मान्यता के स्कूल संचालन पर प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 14 Jun 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Report against manager for running school without recognition
सांडी। बिना मान्यता के स्कूल संचालन पर प्रबंधक पर कार्रवाई शुरू की गई है। बीईओ ने थाना सांडी में नेकपुर हातिमपुर के आरपीके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामप्रसाद कुशवाहा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रबंधक बिना मान्यता के ही कक्षा 6-8 तक की पढ़ाई करा रहे थे।
विज्ञापन

बिलग्राम के बीईओ संतोष कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शिकायतकर्ता श्याम जी शर्मा ने बिना मान्यता के ही साल 2024-25 में कक्षा 6-8 की कक्षा संचालन की जानकारी दी थी। जिस पर प्रबंधक को जुलाई 2024 को नोटिस दिया गया था। इस पर प्रबंधक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कक्षाएं बंद कराए जाने का शपथ पत्र दिया था। डाभा निवासी गौरव कुशवाहा ने 21 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज कराई और कक्षाएं संचालित होने की बात कही। जांच में प्रबंधक ने शपथ पत्र देकर बताया कि कक्षाएं बंद करा दी गई हैं। बच्चों को सांडी के श्री गंगा शक्ति बालिका इंटर काॅलेज शिफ्ट कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

बीएसए वीपी सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कियाा। इसमें कक्षा सात और आठ के छात्र उपस्थिति रजिस्टर पर दर्ज मिले। इसमें अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक की उपस्थिति अंकित थी। बीएसए को जांच में बिना मान्यता के तथ्यों को छिपाकर कक्षाओं के संचालन की पुष्टि हुई। बीएसए के आदेश पर बिलग्राम के बीईओ ने आरपीके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed