फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Remember the father of homeopathy

होम्योपैथी के जनक को किया याद

Sat, 11 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 11 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Remember the father of homeopathy

चिकित्सा क्षेत्र में होम्योपैथी पद्धति के जनक की

विज्ञापन
जयंती पर उनको याद किया गया और उनके द्वारा चलाई गई चिकित्सा पद्धति को और विकसित करने पर जोर दिया गया। जिला होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में डा. रेवती रमण के आवास पद्धति के जनक डा. सैमुअल हेनीमैन की 260 वी जयंती शुक्रवार को मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ डा. रेवती रमण ने डा. हेनीमैन के चित्र का अनावरण कर किया। इसके बाद डा. कासिम अली ने चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने डा. हेनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी चिकित्सकों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर अपने विचार व्यक्त किए।

एसोसिएशन के महामंत्री डा. अमरेंद्र सिंह ने डा. हेनीमैन के सिद्धांतों पर चलने की अपील की। डा. विनोद यादव ने डा. हेनीमैन और डा. कैंट के विचारों को बताया। इस मौके एसोसिएशन की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। कार्यक्रम में डा. एपी सिंह, डा. रवींद्र सिंह, डा. सरल, डा. केके वर्मा, डा. एके कपूर, डा. गीता राजवंशी आदि मौजूद थे।

जिला होम्योपैथिक अस्पताल में भी डा. हेनीमैन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। चिकित्सालय के चिकित्सकों ने डा. हेनीमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed