फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Remaining Shicshamitron be given to the appointment letter '

‘शेष शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं’

Fri, 12 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 12 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
' Remaining Shicshamitron be given to the appointment letter '

द्वितीय बैच के जिन शिक्षामित्रों को सहायक टीचर पद

विज्ञापन
पर तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र नहीं प्राप्त हो पाए हैं, उन्हें शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाए।

राजकीय इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जनपदीय कार्यकारिणी की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीएम द्वारा शिक्षामित्रों को सहायक टीचर बनाया जाना उत्तर प्रदेश के इतिहास में अनूठा उदाहरण है।

इसी क्रम में उनके द्वारा द्वितीय बैच के शिक्षामित्र से बने सहायक टीचरों को एक माह के वेतन भुगतान के लिए 16 जून को चेक वितरण कार्यक्रम लगाना उनकी श्रेष्ठ विचार धारा का उदाहरण है, जिसके लिए संघ बधाई देता है।

जिला महामंत्री रामप्रताप सिंह ने मांग की कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए शिक्षामित्रों को उक्त कार्य से पृथक किया जाए और द्वितीय बैच के शिक्षामित्र से बने सहायक टीचरों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने को डिस्पैच तैयार करने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

इस मौके पर जिला आडीटर राम सिंह, सुनील कुमार, कल्याण सिंह, राघवेंद्र शर्मा, रामलड़ैते राजपूत, अनुज तिवारी और राजीव सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed