फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief in the city and towns, rural banks scourge

शहर व कस्बों में राहत, ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में आफत

Fri, 16 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 16 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Relief in the city and towns, rural banks scourge
शहर के मुख्य डाकघर में रुपये निकालने को लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हरदोई। नोटबंदी के 37 दिन हो गए है। शहर व कसबों की ज्यादातर राष्ट्रीयकृत बैंकों में गुरुवार को लोगों की भीड़ कम रही। व्यापारियों के कैश जमा करने से बैंक अधिकारियों को कुछ राहत मिली है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में अभी भी कैश की किल्लत बरकरार है। कैश न मिलने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। 
विज्ञापन


नोटबंदी के 37 दिन पूरे होने के बाद शहर की एसबीआई समेत शाहाबाद और संडीला की कस्बों की एसबीआई शाखाओं के खाताधारकों की कैश की किल्लत दूर होने लगी है। इसके अलावा हरदोई शहर में बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई आदि की बैंक के खाताधारकों को पैसा निकालने में राहत मिलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

 

 

खास बात यह है कि इन बैंकों में व्यापारियों ने पैसा जमा करना शुरू कर दिया है। 2000 और 100-100 के नोट जमा होने से बैंक अधिकारियों को कुछ राहत मिली है। पुलिस लाइन स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से पैसे लेकर बाहर निकल रहे अरविंद ने बताया कि बैंक से निर्धारित सीमा तक रुपये आसानी से निकल रहे हैं। आनंद सिनेमा के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा में लोगों को आसानी से रुपये मिल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बैंक में रुपये निकालने के लिए महिलाओं की लाइन बहुत कम थी। शीतल ने बताया कि 4 हजार रुपये निकाले है। सिंडीकेट बैंक में लोगों की भीड़ अधिक नहीं थी। बृजकिशोर, राधे ने बताया कि यहां आसानी से रुपये निकल रहे हैं। सिनेमा चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक में भी लोगों की लाइन लगी थी, लेकिन यहां लोगों को पैसे मिल रहे थे।

 

सीताराम ने बताया कि बैंकों में कैश की समस्या धीरे-धीरे दूर हो रही है। शहर के मुख्य डाकघर में भी लोगों को कैश मिल रहा था। यहां पर भी लोगों की भीड़ अधिक नहीं थी। सिनेमा रोड स्थित एजीबी में भी लोगों को कैश मिल रहा था। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की कई बैंकों में कैश न होने से लोगों को दिक्कत हुई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 


शाहाबाद/बघौली। ग्रामीण क्षेत्रों की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में एक सप्ताह से पैसा न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहाबाद के शाहजहापुर-हरदोई मार्ग पर और बघौली के बह्मनाखेड़ा एजीबी के ग्राहकों ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने के चलते दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाकर पैसा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को सड़क से हटाया। इससे जाम खुल सका और लोगों को राहत मिली।  


शाहाबाद के बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में पैसा न मिलने से आक्रोशित लोगों शाहजहापुर-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए जमीन पर लेट गए। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को कैश दिलवाने का भरोसा दिलाया और जाम खुलवाया। यहां पर भी दोपहर बाद पैसा मिलने से लोगों को राहत मिली। उधर बघौली के बम्हनाखेड़ा की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में गुरुवार को पैसा न होने से ग्रामीणों ने हंगामा काटा और लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बैंक के सामने जाम लगा दिया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और पैसा दिलवाने का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगने से दोनो ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को दिक्कत हुई। शाखा प्रबंधक आरके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार से पैसा नहीं मिला था। दोपहर 3 बजे पैसा मिलने के बाद लोगों को एक-एक हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed