फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Regional hockey tournament begins with colorful program

Hardoi News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत

Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Regional hockey tournament begins with colorful program
बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते आबकारी मंत्री निति - फोटो : बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल साथ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल व अन्य।
हरदोई। श्रीश चंद्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। आरआर इंटर कॉलेज के मैदान पर शुरू हुए हॉकी टूर्नामेंट में प्रदेश की 18 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


हॉकी मैच की शुरूआत से पहले श्रीश चंद्र पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। आबकारी मंत्री ने प्रयागराज और गाजीपुर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पहले मैच की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


आरआर इंटर कॉलेज के मैदान पर चार से नौ जनवरी तक चलने वाले श्रीश चंद्र मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन आबाकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टूर्नामेंट के लिए आई प्रदेश की 18 टीमाें के खिलाड़ियों काे खेल भावना से प्रतिभाग करने की अपील की। कार्यक्रम में श्रीश चंद्र पब्लिक स्कूल की छात्र और छात्राओं के समूह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राें ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पर नृत्य किया। सरस्वती वंदना और भजनों पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को आकर्षित किया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद आबाकारी मंत्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डॉ. रमेश अग्रवाल व राकेश अग्रवाल ने शांति प्रतीक कबूतर और गुब्बारों को उड़ाया। राष्ट्रगान के साथ सभी प्रथम मैच के लिए मैदान पर आए। प्रयागराज और गाजीपुर के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया।


आरआर कॉलेज प्रबंधक कीर्ति सिंह, प्रधानाचार्य केपी सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, योगेंद्र दत्त मिश्रा, राम प्रकाश शुक्ला, धर्मवीर सिंह पन्ने, मनीष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed