{"_id":"5fd25f348ebc3e41d7655a33","slug":"refusal-to-marry-due-to-conversion-hardoi-news-knp5991571110","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन से मना करने पर शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन से मना करने पर शादी से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने दूसरे समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व आरोपी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि धर्म परिवर्तन से मना करने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। एसपी के आदेश पर गुरुवार को शाहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने एसपी अनुराग वत्स को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव निवासी युवक आजाद पुत्र दीन मोहम्मद ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। 30 नवंबर को आरोपी युवक कोर्ट मैरिज करने के लिए उसे अपने साथ हरदोई ले गया। वहां आरोपी ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन करने व दिल्ली चलने की शर्त रखी।
मना करने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और उसे कचहरी में ही छोड़कर फरार हो गया। किशोरी के मुताबिक उसे आशंका है कि आरोपी उसे दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में था। बताया कि शादी व धर्म परिवर्तन से मना करने के बाद आरोपी उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।