{"_id":"57a62ad64f1c1b356a2b8de3","slug":"reduced-water-level-of-rivers-fast-loading","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों का जलस्तर घटा, कटान तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों का जलस्तर घटा, कटान तेज
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
कटान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गंगा, गर्रा और रामगंगा नदियों के जलस्तर में शनिवार को गिरावट दर्ज की गई। पानी के उतार से कटान तेज होने से कटियारी के लोग परेशान हैं। कई इलाकों में कटान से खेती नष्ट हो रही है।
विज्ञापन
छिबरामऊ संवाददाता के अनुसार गंगा और गर्रा के बीच बसे कई गांवों के घरों तक बाढ़ का पानी भरा है। फसलें डूब गई हैं। शाहपुर ,हर्रेया, कालामऊ, बिहार, जफरपुर, महसोनामऊ आदि गांवों के खेतों में फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। शाहपुर के ग्रामीण रामदुलारे ,महेश, नरेश, रामवीर, अमित ,रामपाल, जयनरायन,हर्रेया के आदर्श, बबलू ,मनोज ,अर्जुन, रामआसरे,लाखन आदि ने बताया की हमारे यहां से गंगा दूरी पर हैं। नहर से गंगा का पानी गांव तक आ जाता है। नहर का पानी फसलों में भर गया है। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गर्रा में कटान और तेज हो गया है। इससे तटीय गांव के लोग दहशत में हैं। हालांकि अब अधिकारी बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने लगे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को उमरिया कैथानी के बाढ़ पीड़ित रामकिशुन, राम रतन, मकरंद और माखन को 100 वर्ग मीटर भूमि का आवासीय पट्टा दिया गया है। राजकिशोर व ऋषि कुमार अपने खेत पर मकान बना रहे हैं। सवायजपुर तहसीलदार राम सुमिरनधर द्विवेदी ने बताया कि कटान में बहे खेतों का सर्वे कर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
पाली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के 13 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बाबरपुर,चन्द्रमपुर, गौरिया,मानिमयु के कई घरों में पानी घुस गया है। पानी बढ़ने की आशंका में लोगों ने घर तोड़ने शुरू कर दिए हैं। गांव का स्कूल कटान से महज 25 मीटर दूर है। ननिया, नंदना, पत्थर पुरवा, मलिकापुर, नोनखरा, भटोली,, उमरिया लखमापुर आदि गांवों की हालत भी गंभीर है। एसडीएम ने बाढ़ चौकियों पर राजस्व कर्मियों को चौकसी के निर्देश दिए हैं।
मानीमऊ के बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा आवासीय पट्टा
सांडी। एसडीएम सवायजपुर पीसी लाल ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित मानीमऊ का दौरा किया। कटान की जद में आए गांव के 25 परिवारों को ग्राम समाज की भूमि पर विस्थापित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने गांव में हो रहे कटान से डीएम को फोन पर अवगत कराया। गांव की बसंती, अजमल, जफर, शुखरा बेगम, जलीला बेगम, अशरफी लाल, राम बहादुर, राम खिलावन, पृथ्वीराज, राम कुमार, प्रेम सागर, कामता प्रसाद, वेद प्रकाश, मनोज आदि के मकान कटान में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसडीएम ने ग्राम प्रधान सद्दाम खान और ग्रामीणों के साथ बैठक कर पीड़ितों को ग्राम समाज की भूमि पर विस्थापित कराने के लिए कहा है। गांव भौराजपुर, भगहर, छितरामऊ, बम्टापुर , मलवा, अखवेलपुर, चुन्नीपुरवा, भटौली में गर्रा की कटान से खेत बह गए हैं। ग्रामीणाें ने इसकी जानकारी एसडीएम को देकर मुआवजे की मांग की।