{"_id":"5952a5264f1c1b91278b47f0","slug":"recognition-of-the-inter-college-on-the-land-of-village-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि पर बने इंटर कॉलेज की मान्यता निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि पर बने इंटर कॉलेज की मान्यता निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ग्राम समाज की भूमि पर बने सेमरा चौराहा के शिव दयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता माध्यमिक शिक्षा सचिव ने निरस्त कर दी है। डीआईओएस ने अभिभावकों को आगाह किया है कि अभिभावक इस स्कूल में छात्र-छात्राओं का प्रवेश न दिलाएं।
डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि सेमरा चौराहा के शिव दयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राम समाज पर बने होने की शिकायत वर्ष 2008 में की गई थी। इस मामले की जांच कराई गई। जांच सही पाए जाने पर माध्यमिक शिक्षा सचिव ने विद्यालय की मान्यता निरस्त कर दी है। इस शैक्षिक सत्र से यहां पर संचालित होने वाली कक्षाएं अमान्य होंगी।
उन्होंने इस संबंध में प्रबंधक को अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया है कि कक्षाएं संचालित करने पर प्रबंधतंत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से कहा है कि स्कूल में वह किसी भी छात्र-छात्रा का प्रवेश न कराएं।
विज्ञापन
स्कूल में प्रवेश कराने पर इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभिभावक की होगी। उन्होंने यह भी बताया है कि इससे पहले दुलारपुर के आशा सिंह वैदिक इंटर कॉलेज, अशर्फाबाद के एसएसजीवी उमावि, माधुरी देवी उमावि की मान्यता पिछले वर्ष समाप्त कर दी गई है। उन्होंने इन स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को निर्देश देकर छात्र-छात्राओं के प्रवेश न करने का आदेश दिया है।
सपा नेता का बताया जा रहा स्कूल
सेमरा चौराहा के शिवदयाल उच्चतर माध्यमिक स्कूल सपा नेता व मल्लावां-बिलग्राम से सपा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल का बताया जा रहा है। इस संबंध में सपा नेता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल उनकी ओर से संचालित किया गया था, लेकिन बाद में प्रबंध समिति के चुनाव में प्रबंधक सियाराम हैं। अब स्कूल की सभी जिम्मेदारी प्रबंधक सियाराम की है। वह स्कूल के बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं।