{"_id":"5dfa75e38ebc3e87f117f328","slug":"ravindra-selected-for-atul-maheshwari-scholership-hardoi-news-knp533072455","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए रविंद्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए रविंद्र चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आर्थिक तंगी के बीच भी हौसले के साथ पढ़ाई कर रहे रविंद्र कुमार के सपने अब साकार हो सकेंगे। वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की रविंद्र की चाहत को उड़ान मिलने वाली है। मल्लावां कस्बे के बेहद निर्धन परिवार के होनहार रविंद्र ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उसे अमर उजाला से मिलेगी।
मल्लावां कस्बे के भगवंतनगर में रहने वाले रविंद्र कुमार के पिता त्रिजुगी नारायण मजदूरी करते हैं। कक्षा पांच और आठ में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले बीएन इंटर कालेज भगवंतनगर में कक्षा नौ के छात्र रविंद्र कुमार ने दो माह पहले आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। चयन की जानकारी पर रविंद्र कुमार ने खुशी जताई और कहा कि छात्रवृत्ति से वह आगे की पढ़ाई करेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी उसे सहूलियत मिलेगी। रविंद्र चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है। छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने पर उसके पिता त्रिजुगी नारायण व अन्य परिजनों ने खुशी जताई है।