{"_id":"2f290f7ae1b0ca47f843461bee3eb3c0","slug":"ravan-made-setting-rameshwaram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण ने कराई रामेश्वरम् की स्थापना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण ने कराई रामेश्वरम् की स्थापना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नुमाइश लीला मैदान पर सोमवार को श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने समुद्र तट पर रामेश्वरम् मंदिर की स्थापना की लीला का मंचन किया। रामेश्वरम की स्थापना के लिए आचार्य के रूप में रावण को बुलाया गया।
विज्ञापन
वृंदावन के कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि समुद्र के प्रकट होकर लंका जाने का उपाय बताने के बाद वानर सेना ने समुद्र पर सेतु का निर्माण कर दिया। जब वानर सेना लंका पर कूच करने जाती है तो जामवंत के निर्देशानुसार श्रीराम समुद्र तट पर भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना करते हैं। जिन्हें वह रामेश्वरम का नाम देते हैं।
विज्ञापन
जामवंत के बताने पर मंदिर की स्थापना के लिए रावण को आचार्य के रूप में बुलाया जाता है। जामवंत रावण के पास संदेश लेकर जाते हैं और उन्हें आचार्य पद ग्रहण करने के लिए कहते हैं। यह भी दिखाया कि रामेश्वरम की स्थापना को राम की पत्नी का होना अनिवार्य बताया गया तो जामवंत रावण से कहते हैं कि प्रभु श्रीराम की पत्नी को तो आप ही ने हरण किया है।
विज्ञापन
इस पर रावण माता सीता को प्रभु श्रीराम के पास लेकर आते हैं। इस मौके पर मुख्य आयोजक राम प्रकाश प्रकाश शुक्ला, लीला संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, वियोग चंद्र मिश्र, राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।