{"_id":"6193f6af5475e812102f8bda","slug":"rasoiya-son-found-hanged-hardoi-news-knp6643865165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के कर्मचारी आवास में फांसी पर लटकता मिला छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के कर्मचारी आवास में फांसी पर लटकता मिला छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड स्थित बाल विद्या भवन परिसर स्थित कर्मचारी आवास में रसोइया के पुत्र का शव मंगलवार रात फांसी पर लटकता मिला। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकार निवासी गुड़िया शहर के नघेटा रोड पर स्थित बाल विद्या भवन में रसोइया है। उसका पुत्र सोनू (17) इसी विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था। गुड़िया पुत्र के साथ विद्यालय परिसर में ही बने कर्मचारी आवास में रहती थी। मंगलवार देर शाम गुड़िया विद्यालय परिसर में ही टहलने के बाद कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर उसने पुत्र सोनू को आवाज दी, कोई जवाब न मिलने पर कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। सोनू का शव चादर से बने फांसी के फंदे से पंखे से लटकता मिला।
विद्यालय की प्रबंधक कीर्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गईं और गुड़िया को ढांढस बंधाकर पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी रेलवेगंज बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव मोर्चरी भेज दिया। बताया कि गुड़िया का पति रावेंद्र सिंह सेना में है। शादी के कुछ वर्ष बाद ही दोनों की अनबन हो गई थी और तब से दोनों अलग रहते हैं। घटना को लेकर कोई स्पष्ट कारण सामने नहंीं आया है।