फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rashtra Prerna Sthal will inspire people to understand the resolve of self-reliant India: Dharampal Singh

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समझने के लिए प्रेरित करेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल : धर्मपाल सिंह

Tue, 23 Dec 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rashtra Prerna Sthal will inspire people to understand the resolve of self-reliant India: Dharampal Singh
फोटो-23- मल्लावां में बैठक शुरू होने से पहले राष्ट्रगान के दौरान मौजूद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्
हरदोई। राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश भक्ति और प्रेरणा के मूल्यों को समर्पित है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं राष्ट्रीय एकता और एकात्म मानववाद की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन

यह स्थल आम जनमानस में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समझने और आत्मसात करने के लिए प्रेरित करेगा। उक्त विचार भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को मल्लावां में व्यक्त किए। वह अटल जयंती पर लखनऊ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

अटल जयंती पर प्रधानमंत्री की रैली में हरदोई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जा रहे हैं। इसकी तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। कहा कि आत्मनिर्भर भारत राष्ट्र निर्माण का अहम पहलू है। प्रेरणा स्थल इस संकल्प को समझने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। एसआईआर अभियान और वीर बाल दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा भी संगठन महामंत्री ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को भारत के इतिहास की सही जानकारी दी जानी चाहिए। पता होना चाहिए कि भारत के सपूतों ने आक्रांताओं के आगे झुकने से इन्कार कर दिया था। प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय ने कहा कि प्रेरणास्थल को एक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां लोग भारत के महान नेताओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को करीब से समझ सकेंगे।

बैठक को प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, बिलग्राम के ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह और शाहाबाद के ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed