फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raped the girl, married her on complaint, now not letting her go for dowry

Hardoi News: युवती से किया दुष्कर्म, शिकायत पर किया निकाह अब दहेज के लिए नहीं करा रहा विदा

Thu, 14 Nov 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Raped the girl, married her on complaint, now not letting her go for dowry
पाली। निकाह का झांसा देकर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। बाद में निकाह से मुकर गया। पुलिस से शिकायत हुई तो निकाह कर लिया। निकाह के बाद मायके आई विवाहिता से बाइक की मांग की जाने लगी। बाइक न देने पर विदा नहीं कराया और दूसरा निकाह कर लिया। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर गांव निवासी इमरान के यहां उसकी रिश्तेदारी थी। इस कारण इमरान का पाली आना-जाना था। इमरान ने निकाह का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। बाद में निकाह से इन्कार कर दिया था। इसकी शिकायत उसने 11 सितंबर को पुलिस से की थी। इसके बाद 19 सितंबर को जलालाबाद के एक गेस्ट हाउस में इमरान के साथ उसका निकाह हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि निकाह में दो लाख रुपये का सामान भी दिया गया था। 21 सितंबर को वह विदा होकर मायके आ गई। उसके मुताबिक ससुराल में पति इमरान, सास बिटौआ, जेठ सलमान, देवर सावन, फैजान, चचिया ससुर अफजल, जेठानी जरीना और अलीशेर ने विदाई के दौरान बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर विदा कराने से इन्कार कर दिया। महिला ने बताया कि पति इमरान ने उसकी बुआ के साथ दूसरा निकाह भी कर लिया है। कोतवाल सुनील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों पर दहेज प्रताड़न समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed