{"_id":"5f5bbd7c8ebc3e613f0d2f11","slug":"rape-report-aginst-2-people-hardoi-news-knp582102783","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर पुलिस ने शुक्रवार को महिला की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि एक सितंबर की शाम वह बेटी के साथ खेतों में घास काट रही थी। उसने बेटी को घास डालने के लिए घर भेज दिया था। इसी दौरान मिघौली गांव निवासी राजेश पुत्र रामलड़ैते ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए।
बदहवास पीड़िता ने घर जाकर पति को घटना की जानकारी दी। उलाहना देने आरोपी के घर गए पीड़िता के पति को मारपीट कर भगा दिया था। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।