फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rape of a child , other than the molestation

एक बच्ची से दुष्कर्म, दूसरी से छेड़छाड़

Wed, 31 Dec 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 31 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rape of a child , other than the molestation

वहशी दरिंदे अब बच्चियों को निशाना बनाने में चूक

विज्ञापन
नहीं रहे हैं। बीते दिन शहर की एक कालोनी निवासी दो युवकों ने एक सात वर्षीय बच्ची को कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की। चीख पुकार सुन उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर डीएम से मिला और घटना की शिकायत की। डीएम के आदेश पर पुलिस ने दो के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की। डीएम रमेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बच्ची से दुराचार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बच्ची कक्षा 4 में पढ़ती है। आरोप है कि उसे निकटवर्ती कालोनी निवासी दो युवकों ने कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और छेड़छाड़ करने लगे। बच्ची की चीख सुन परिजनों ने जबरन दरवाजा खुलवाया। मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। इस घटना से गुस्साए परिजन बच्ची को लेकर डीएम के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची से पूछताछ की और मामला सही पाने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी बलराम व सोनी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।

उधर, जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक सरकारी सेवा में कार्यरत है, जिस पर उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही को पत्र लिख रहे हैं। दोनों से कालोनी के आवास भी खाली कराए जाएंगे। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 9 वर्षीय बालिका कक्षा 4 में पढ़ती है। आरोप है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसके आवास में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

15 दिसंबर को बालिका की मां घर पर नहीं थी, इसी बीच युवक उसके क मरे में आया और उससे दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी बीच मामले की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के जिला युवा प्रमुख आनंद शेखर सिंह, जिला सचिव राजवीर सिंह के संज्ञान में आया, तो उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद करते हुए घटना की जानकारी एसएसपी को देते हुए आरोपी आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed