{"_id":"ab138a51fd61f9dedff318ca78652345","slug":"rape-of-a-child-other-than-the-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बच्ची से दुष्कर्म, दूसरी से छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बच्ची से दुष्कर्म, दूसरी से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहशी दरिंदे अब बच्चियों को निशाना बनाने में चूक
विज्ञापन
नहीं रहे हैं। बीते दिन शहर की एक कालोनी निवासी दो युवकों ने एक सात
वर्षीय बच्ची को कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की। चीख पुकार सुन उसके
परिजन मौके पर पहुंच गए। मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार बच्ची
को लेकर डीएम से मिला और घटना की शिकायत की। डीएम के आदेश पर पुलिस ने दो
के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की। डीएम रमेश मिश्र ने बताया कि
आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उधर, शहर कोतवाली
क्षेत्र में एक बच्ची से दुराचार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बच्ची कक्षा 4 में पढ़ती है। आरोप है कि उसे निकटवर्ती कालोनी निवासी दो युवकों ने कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और छेड़छाड़ करने लगे। बच्ची की चीख सुन परिजनों ने जबरन दरवाजा खुलवाया। मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। इस घटना से गुस्साए परिजन बच्ची को लेकर डीएम के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची से पूछताछ की और मामला सही पाने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी बलराम व सोनी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक सरकारी सेवा में कार्यरत है, जिस पर उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही को पत्र लिख रहे हैं। दोनों से कालोनी के आवास भी खाली कराए जाएंगे। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 9 वर्षीय बालिका कक्षा 4 में पढ़ती है। आरोप है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसके आवास में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।
15 दिसंबर को बालिका की मां घर पर नहीं थी, इसी बीच युवक उसके क मरे में आया और उससे दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी बीच मामले की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के जिला युवा प्रमुख आनंद शेखर सिंह, जिला सचिव राजवीर सिंह के संज्ञान में आया, तो उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद करते हुए घटना की जानकारी एसएसपी को देते हुए आरोपी आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।