{"_id":"5fdf8db68ebc3e3dd0710aab","slug":"rape-hardoi-news-knp6011163199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाला पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाला पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की घटना में पुलिस खुलासे के बेहद करीब पहुंच गई है। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गुरुवार की देर शाम माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई थी। खेत से आलू निकालने गए उसके माता पिता ने बच्ची के न मिलने पर उसी रात गुमशुदगी माधौगंज थाने मेें दर्ज करा दी थी। शुक्रवार को दोपहर में बच्ची का शव अर्द्घनग्न अवस्था में गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला था। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था। पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। बच्ची की मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
एसपी अनुराग वत्स घटना के खुलासे को लेकर लगातार माधौगंज पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी से भी संपर्क बनाए हुए थे। फिलहाल पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले को हिरासत में ले लिया है। बहुत उम्मीद है कि सोमवार को पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।