फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   raod blocks in the city

शहर कर दिया जाम

Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
raod blocks in the city
नघेटा रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। चयनित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के बाद शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों तक को जूझना पड़ा। करीब दो घंटे तक नघेटा रोड और अस्पताल चौराहा समेत कई मार्गों पर लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के घंटाघर रोड स्थित जीआईसी, नघेटा रोड स्थित आरआर इंटर कालेज में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसमें बाहरी जनपदों से भी अभ्यर्थी अपने वाहनों से आए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होते ही कॉलेज परिसर व उसके आसपास के इलाकों में वाहनों की कतारें लगी रहीं। नघेटा रोड पर सड़क संकरी होने के कारण सुबह से ही जाम लग गया। जाम की स्थिति विकट होने के बाद सीओ सिटी विकास जायसवाल ने खुद मोर्चा संभाला व वाहनों को धीरे-धीरे पास कराया। उन्होंने बताया कि घंटाघर रोड व नघेटा रोड के जाम का प्रभाव शहर के प्रमुख मार्ग अस्पताल तिराहा, सिनेमा रोड से लेकर लखनऊ चुंगी तक देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed