फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ranjish me maarpeet 14 ghayal

खेत बंटाई पर न देने पर किसानों पर हमला, 14 घायल

Sun, 26 Apr 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
ranjish me maarpeet 14 ghayal
हरपालपुर (हरदोई)। खेत बटाई पर न देने कीरंजिश में कन्नौज के ग्राम चियासर निवासी कुछ लोगों ने ग्राम जीवन पुरवा मजरा दहेलिया में खेत में फसल की थ्रेशिंग करा रहे किसानों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में 14 लोग घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर 130 बोरा गेहूं भी लूट ले गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 25 लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के जीवन पुरवा मजरा दहेलिया गांव निवासी राम सागर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका तथा उनके परिवार का रामगंगा नदी के दूसरी ओर 100 बीघा खेत है, जिसे पूर्व में कन्नौज के ग्राम चियासर निवासी कुछ लोग बटाई पर करते थे। इस बार उन्होंने व गांव के ही कुछ लोगों ने खेत में स्वयं फसल बोई थी। शनिवार की शाम वह लोग खेत में गेहूं की फसल की थ्रेशिंग करा रहे थे। तभी पड़ोसी गांव चियासर थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज निवासी 25 लोगों ने खेत बटाई पर न देने के विवाद में उन पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट की घटना में गांव निवासी राम प्रताप (40), देवेंद्र (42), कैलाश (22), विद्याराम (35), रामगोपाल (44), देशराज (46), राम प्रताप (35), जगतपाल (40), प्रेम कुमार (30), विमलेश कुमार (21), अशोक (27), हिमांशु (19) व लाखन (45) आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी मौके से 130 बोरा गेहूं भी लूट ले गए। रामसागर ने बताया कि घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रामप्रताप, कैलाश, रामगोपाल, देशराज व राजपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ जनार्दन सिंह ने बताया कि रामसागर की तहरीर पर कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के ग्राम चियासर निवासी दिनेश, मंगली, कन्हैया, देवेश, रामू, श्यामू व सुनील समेत 25 लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दूसरे पक्ष ने तरबूज की फसल नष्ट करने और मारपीट का लगाया आरोप
मिरगावां (कन्नौज)। जिले की गुसहायगंज कोतवाली की नौरंगपुर चौकी के गांव चियासर निवासी किसान सतीश उर्फ मंगली पुत्र कप्तान लोधी ने आरोप लगाया कि हरदोई के दहेलिया गांव के मजरा जीवनपुर्वा में रहने वाले किसानों से उसका विवाद हो गया। इस बीच कई लोग पहुंच गए और लाठी-डंडों से किसान सतीश समेत कन्हैया लाल, देवेश पुत्र कुंवर पाल, मिश्रीलाल पुत्र कप्तान, सुनील पुत्र जवाहर लाल, जगत सिंह पुत्र कप्तान, श्यामू पुत्र जवाहरलाल, ओमकार पुत्र सुरेंद्र पाल, पिंकी पत्नी मिश्रीलाल, सोनी पत्नी राजेश, श्यामू पुत्र राजेश को घायल कर दिया। आरोपियों ने उनकी तरबूज की फसल नष्ट कर दी। किसी तरह भागकर किसान गांव आए और नौरंगपुर चौकी पुलिस सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गुगरापुर में भर्ती करवाया है। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामला हरदोई जनपद की कोतवाली अरवल के अंतर्गत आता है। घटना का मुकदमा वहीं लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed