फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ranjana and Anjali become Sub-Inspectors.

Hardoi News: रंजना और अंजलि बनीं उपनिरीक्षक

Fri, 17 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ranjana and Anjali become Sub-Inspectors.
फोटो 09: उप निरीक्षक पद के लिए चयनित रंजना, परिवारजन के साथ कॉलेज प्रबंधक धनंजय मिश्र। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन

- ग्रामीण परिवेश से होने के बाद भी दृढ़ इच्छाशक्ति ने दिलाई सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। सफलता में ग्रामीण परिवेश, साधारण परिवार और रहन सहन मायने नहीं रखता है। सबसे खास बात यह है कि एक बार की असफलता से हताश या निराश होकर भी नहीं बैठ जाना है, जब तक सफलता न मिले पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करते रहना चाहिए। रंजना और अंजलि ने उप निरीक्षक परीक्षा पास कर युवाओं को ऐसी ही प्रेरणा दी है।
सीमित संसाधन में रंजना ने पाई सफलता
सुरसा क्षेत्र के ढोलिया गांव की रंजना ने पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा पास कर ली है। उनका चयन दरोगा पद के लिए हुआ है।रंजना साधारण ग्रामीण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं और माता गृहिणी हैं। रंजना ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। रंजना ने शिक्षा मलिहामऊ के स्वामी रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज से पूरी की। पढ़ाई के साथ ही पुलिस सेवा में जाने की तैयारी में जुट गई थीं। कॉलेज प्रबंधक प्रबंधक धनंजय मिश्र, प्रधानाचार्य रवि नारायण मिश्र, प्रशांत मिश्र, शिव रत्नेश शुक्ला और भैयालाल आदि ने रंजना और परिवार के सदस्यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


फोटो 11: अंजलि। स्रोत : स्वयं
कांस्टेबल नहीं बन सकी तो दरोगा बनने की ठानी
कांस्टेबल की परीक्षा में फेल होने के बाद भी कछौना क्षेत्र के खुटेहना निवासी अंजलि ने हार नहीं मानी। हार से सबक लेते हुए अंजलि ने उप निरीक्षक की पास कर ली। अंजलि के पिता किसान हैं। बताया कि 2024 में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दौड़ में ही फेल हो गई थीं। मेहनत के दम पर साल 2025 की परीक्षा पास कर पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed