फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rangbaz-3 reached Malihabad station

मलिहाबाद स्टेशन पर पहुंचे रंगबाज-3

Tue, 15 Feb 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rangbaz-3 reached Malihabad station
हरदोई। फिल्म निर्माताओं की पसंद लगातार हरदोई रेलखंड का मलिहाबाद स्टेशन बनता जा रहा है। कुछ माह पूर्व ही एक हिंदी फिल्म की शूटिंग यहां गई थी। इसके बाद एक बार फिर एक वेब सिरीज की शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं ने मलिहाबाद रेलवे स्टेशन को चुना है।
विज्ञापन

फिल्म निर्माताओं द्वारा बाहुबलियों पर आधारित फ़िल्म रंगबाज को वेब सीरीज में दिखाया, जिसके बाद अब रंगबाज-3 की शूटिंग मलिहाबाद रेलवे स्टेशन पर की गई है।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता द्वारा मंडल रेल कार्यालय मुरादाबाद से अनुमति लेकर एक डीजल इंजन, पांच स्लीपर कोच के साथ इस फिल्म की शूटिंग को पूरा किया। फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया कि यह वेब सिरीज बिहार के बाहुबली शहाबुद्दीन पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शहाबुद्दीन का रोल विनीत सिंह कर रहे हैं, जो के हिंदी फिल्म मुक्केबाज में बतौर कलाकार शामिल थे। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रामपुर में हुई है। इसके बाद ट्रेन का एक सीन मलिहाबाद में दर्शाया गया है।

जिसके लिए मलिहाबाद स्टेशन का नाम बदलकर बिहार के सिवान जंक्शन किया गया है। यह वेब सिरीज इसी वर्ष नवंबर, दिसंबर में रिलीज हो सकती हैं। फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया कि इससे पूर्व रंगबाज के दो पार्ट भी आ चुके हैं। उम्मीद है कि दर्शकों को रंगबाज-3 भी काफी पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed