{"_id":"6a0759c723ee80f23f0bfd36","slug":"rambetis-meter-was-faulty-but-she-received-a-bill-of-17000-rupees-hardoi-news-c-213-1-hra1021-149826-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रामबेटी के यहां लगा मीटर खराब फिर भी आया 17 हजार का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रामबेटी के यहां लगा मीटर खराब फिर भी आया 17 हजार का बिल
विज्ञापन
हरदोइ्र। विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विद्युत उपकेंद्रों पर शिविर लगाए गए। वहां पर बिजली उपभोक्ताओं की समस्या सुन कर उनका निदान किया गया। रामबेटी के मकान पर लगा मीटर खराब होने के बाद भी 17 हजार रुपये का बिल आ गया। वहीं रमानुज के मीटर में रीडिंग 6,712 और बिल में 7,731 दर्ज कर दी गई। इसी प्रकार और दूसरे उपभोक्ताओं ने भी शिकायतें दर्ज कराईं। शहर में 26 उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्या का निदान किया गया।
विद्युत वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं के बिल, मीटर में समस्या के निदान के लिए उपकेंद्रों पर शुक्रवार को शिविर लगाए गए। शहर से लेकर जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनी गई और उनका निदान किया गया। उपखंड कार्यालय सदर में 26 शिकायतें दर्ज कराई गईं जो अधिकांश बिल आने से संबंधित थीं। इनका मीटर रीडिंग के अनुसार समाधान किया गया।
शहर के अलावा विद्युत उपकेंद्र इटौली और मन्नापुरवा में भी शिविर लगाए गए। विद्युत उपकेंद्र पर मन्नापुरवा पर हरीपुरवा की रामबेटी ने बताया कि उनका मीटर खराब फिर भी बिल आ गया। वहीं लालपालपुर निवासी रमानुज ने बताया कि उनके मीटर में रीडिंग कम व बिल में ज्यादा दर्ज है। उन्होंने बताया कि इसको सही कराने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं मगर निदान नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि जो भी केंद्र पर शिकायतें आ रही हैं उनका निदान कराया जा रहा है।