{"_id":"57b8a17f4f1c1bc2066eb54c","slug":"ramabai-park-will-crush-the-arrogance-of-the-maya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाबाई पार्क में चूर कर देंगे माया का घमंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाबाई पार्क में चूर कर देंगे माया का घमंड
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। 22 सितंबर को लखनऊ के रमाबाई पार्क में होने वाली भाजपा की रैली बसपा सुप्रीमो मायावती का घमंड चूर करेगी। जिले से गुजरे भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार की शाम कुंती नर्सिंग होम में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष ये बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो को इस बात का हमेशा से घमंड रहा कि रमाबाई पार्क को यदि कोई भीड़ से भर सकता है तो सिर्फ वह। 22 सितंबर को होने वाली भाजपा की रैली मायावती को विचार विमर्श करने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने कहा कि रैली के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम तय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय मांगा गया है। बसपा लूट खसोट वाली पार्टी है। उसमें एक के अलावा किसी का भी सम्मान सुरक्षित नहीं है। जनता भी अब बसपा के मखौल को जान चुकी है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के आने के बाद भाजपा को प्रदेश में और भी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर एसपी सिंह, अरुण मौर्य, विद्याराम वर्मा, सुरजीत वर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जिले की सीमा पर पहुंचने पर लखनऊ चुंगी पर नंद सेन सविता समाज के लोगों ने भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य व एसपी सिंह नंद का स्वागत किया। इस मौके पर प्रमोद सेन, अनिल, रजत, प्रमोद, कबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन