फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rajweer and shaitan kushti stop at equal stage

बराबरी पर छूटी राजवीर व शैतान की कुश्ती

Sat, 07 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
rajweer and shaitan kushti stop at equal stage
बावन (हरदोई)। कस्बे के नारायण बालिका महाविद्यालय में विश्व विजेता पहलवानों की स्मृति में शुक्रवार से दो दिवसीय कौमी एकता विराट दंगल शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक नितिन अग्रवाल ने दंगल शुरू किया।
विज्ञापन

तहसील केसरी दंगल में पहली कुश्ती हरिद्वार के पहलवान मनीष व पंजाब के पहलवान जस्सा सिंह के बीच हुई। मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरी कुश्ती हिमाचल प्रदेश के पहलवान राजवीर और राजस्थान के पहलवान शैतान सिंह के बीच हुई। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, गोरखपुर, नेपाल, काठमांडू व बरेली के नामचीन पहलवानों ने भी दंगल में प्रतिभाग किया। पहलवानों ने धोबी पाट, बांगड़ी सखी, कला जंग, मच्छी गोटा, निकाल रामबाण, ढाक आदि दांवपेंच दिखाए।
विज्ञापन

आयोजक श्रीकृष्ण पहलवान ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वैद्य वाचस्पति मिश्र, विनोद लाला, विकास मिश्रा, आदर्श दीपक मिश्र, राम ज्ञान गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अरुण वाजपेयी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed