फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rajmistrai ke bete ne kiya top

राजमिस्त्री के बेटे ने हाईस्कूल में किया टाप

Sat, 27 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
rajmistrai ke bete ne kiya top
फोटो- 54- हाईस्कूल में टॉप करने वाले अनिकेत को मिठाई खिलाते पिता अरविंद और मां सुनीता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। इनमें शामिल मल्लावां विकास खंड के ग्राम ईश्वरपुर सांई निवासी अनिकेत के पिता अरविंद कुमार राजमिस्त्री हैं। अरविंद को जब पता चला कि बेटे अनिकेत ने 93 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है तो वह खुशी के कारण रो पड़े।
विज्ञापन

मल्लावां के ईश्वरुपुर सांई में स्थित एसडीएलवीएस इंटर कालेज के छात्र अनिकेत की मां सुनीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अनिकेत ने हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान कोई ट्यूशन नहीं लीं। अनिकेत ने बताया कि न तो आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि ट्यूशन पढ़ी जाए और न ही जरूरत महसूस हुई। सात से आठ घंटे की पढ़ाई पूरी लगन से की। अनिकेत आगे चलकर आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए भरोसा है कि वह आईएएस बनने में सफल होंगे। पिता अरविंद कुछ बोल ही नहीं पाए, कहा कि बेटे ने मेहनत सफल कर दी। अनिकेत का छोटा भाई निशांत भी है, जो कक्षा आठ का विद्यार्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed