{"_id":"57b8a4034f1c1ba2506edc71","slug":"rajiv-result-of-progress-in-science-and-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति राजीव की देन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति राजीव की देन
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
राजीव जयंती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी उन्हीं की देन बताया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान के नेतृत्व मेें उनके कराए गए विकास के कार्यों पर चर्चा की गई। कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हमारे देश का गौरव थे। उन्होंने ही देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी की नींव रखी और आज देश के गांव गांव में कंप्यूटर व मोबाइल ने पहुंच बना ली है। शिक्षा के प्रचार व प्रसार में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का संचालन कराया जिसकी बदौलत आज पूरे देश में गरीब बच्चियों को निशुल्क आवासीय सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल ने कहा कि उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग प्रदान किया। पार्टी प्रवक्ता डा. राजीव कुमार लोध ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने ही ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए पंचायती राज व्यवस्था लागू की और देश को 30 साल पूर्व ही सूचना क्रांति में विश्व में अग्रणी पंक्ति में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक लालन शर्मा, सुख सागर मिश्र, डॉ. श्याम प्रकाश मिश्र, सत्यबोध प्रकाश, अजीत सिंह, ओमेंद्र वर्मा, डा. सुमेरराम, राम गोपाल दीक्षित, मेाहन लाल, पीपी वर्मा आदि मौजूद रहे।