फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raj Mistry killed in collision with unknown vehicle, relative injured

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राज मिस्त्री की मौत, साथी घायल

Fri, 10 Mar 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 10 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Raj Mistry killed in collision with unknown vehicle, relative injured
अज्ञात वाहन की टक्कर से राज मिस्त्री की मौत, रिश्तेदार घायल
विज्ञापन

- सांडी मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। नगर के सांडी मार्ग पर सराय कमालुद्दीन की पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना पाली के ग्राम मूडरामऊ निवासी दीपू (25) अपने रिश्तेदार नगला लौथू निवासी सतीश (45) के साथ थाना लोनार के गांव बकोरा में रिश्तेदार अमित की ससुराल होली मिलने जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सतीश को घायलावस्था में सीएचसी लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक का चार साल पहले दुर्गा के साथ विवाह हुआ था। उसके कोई संतान नहीं है। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed