फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rains have reduced fruit sales by 40%.

Hardoi News: बारिश ने फलों की बिक्री 40 फीसदी तक घटा दी

Thu, 30 Oct 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rains have reduced fruit sales by 40%.
बिधूना। बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसका असर फलों के व्यापार पर भी पड़ा है। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से फल व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों की मानें तो चार दिन में फलों की बिक्री 40 फीसदी तक घट गई है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात से हो रही बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा है। ग्राहक न आने से फल व्यापारी परेशान हैं। जगह-जगह सजीं फलों की दुकानों में ग्राहक नही दिख रहे हैं। ऐसे में अनार को छोड़ खपत कम होने से अन्य फलों के भाव भी औंधे मुंह गिरे हैं। फल व्यापारियों का कहना है कि अनार के भाव में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। पहले 120 से 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा अनार अब 160 रु. प्रति किलो पहुंच गया है। केले के भाव भी काफी कम हुए हैं। पहले 50 रुपये किलो बिकने वाला केला 50 रुपये का ढाई किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

---

स्थानीय फल व्यापारी श्यामजी ने बताया कि बारिश के चलते ग्राहकों की आवाजाही लगभग बंद है। इससे फल सड़ने लगे हैं। सभी फल बाहर से आते हैं। भाड़ा भी बढ़ गया है, लेकिन रेट नहीं मिल पा रहे। उन्होंने कहा कि ग्राहक न होने से बाजार में मंदा है। दुाकनों का किराया तक नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक फल व्यापारी रामनरेश ने बताया कि पहले व्यापारी 5 से 10 पेटी सेब उठाते थे। अब मुश्किल से एक-दो पेटी ही बिक पा रही है। संतरा की बिक्री लगभग शून्य पर है। तरबूज, खीरा और पपीते की मांग में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed