फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain was disappointed in the hunt

बारिश की आस में हुए निराश

Mon, 06 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 06 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rain was disappointed in the hunt

रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
गत दिन की तरह रविवार को भी चली पुरवा हवाओं से वातावरण में बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे। उमस से पसीना-पसीना हो रहे लोगों को दिनभर जहां कोई राहत नहीं मिल पाई, वहीं देर शाम सात बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई।

पुरवा हवाओं से वातावरण में बढ़ी आर्द्रता ने उमस बढ़ाकर लोगों को बेेचैन कर दिया। बादलों ने लोगों को रविवार को भी निराश किया तथा बारिश नहीं हुई, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। तापमान का स्तर 35 डिग्री के आसपास रहा, इसी के साथ पुरवा हवाओं ने आर्द्रता को काफी बढ़ा दिया, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया।

उमस भरी गर्मी के कारण पसीना पसीना हो रहे लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिल पाया। मौसम वेधशाला के प्रभारी जय शंकर मिश्र ने बताया कि रविवार को तापमान का अधिकतम स्तर 35.0 एवं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्हाेंने बताया कि पुरवा हवाओं के कारण उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

बताया कि मौसम के मिजाज बदल रहे हैं, अब बारिश होने की उम्मीदें बढ़ गई है। सोमवार को बारिश की संभावना जताई जा सकती है। धूल भरी हवाआें के कारण मौसम में रविवार को आसमान में कुछ धुंध सी दिखाई दी, जिसको देखकर लोग दिन भर बारिश का इंतजार करते रहे, पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

बाद में उमस भरी गर्मी के बीच रविवार की शाम करीब 7 बजे तेज हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed