{"_id":"57337c754f1c1b9b37919d78","slug":"rain-hail-fell","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में बारिश, ओले भी गिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में बारिश, ओले भी गिरे
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 12 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : logo
हरदोई। मौसम के तेवर बुधवार को फिर बदल गए। शहर में सुबह चार-पांच मिनट बूंदाबांदी हुई तो हरपालपुर क्षेत्र में दो बार हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे। दोपहर तक बादल छाए रहे। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अचानक मौसम बदल गया।
हरपालपुर के कुछ तटवर्ती क्षेत्रों में रुक-रुक कर दो बार हल्की बारिश हुई। कुछ पल के लिए छोटे ओले भी गिरे। दोपहर तक बादल भी छाए रहे। इससे तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली। शहर में बूंदाबांदी के बाद चिलचिलाती धूप निकलने से लोग उमस से बेहाल रहे। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन